रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रायपुर रूट की 13 मेमू पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के कारण इन ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए रद्द किया गया था। इससे रायपुर, डोंगरगढ़, गोंदिया और नागपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

अब कार्य समय से पहले पूरा होने के बाद रेलवे ने इन ट्रेनों को उनके निर्धारित समय के अनुसार पुनः बहाल कर दिया है। इससे यात्रियों को नागपुर रूट पर अब पर्याप्त ट्रेन सुविधा मिल सकेगी।