बॉलीवुड स्टार Shahid Kapoor अपनी फिल्मों में नए और यूनिक किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। अब अभिनेता एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ के बाद शाहिद कपूर जल्द ही एक साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसका निर्देशन Amit Sharma करेंगे।

बॉडी स्वैपिंग कॉन्सेप्ट पर बनेगी कहानी

बताया जा रहा है कि यह फिल्म बॉडी स्वैपिंग थीम पर आधारित होगी। कहानी एक ऐसे शादीशुदा कपल के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिनका रिश्ता तलाक तक पहुंच चुका होता है। इसी दौरान एक वैज्ञानिक का प्रयोग गलत हो जाता है और पति-पत्नी की आत्माएं एक-दूसरे के शरीर में पहुंच जाती हैं।

इसके बाद दोनों को एक-दूसरे की जिंदगी जीनी पड़ती है। फिल्म में रिश्तों की उलझनों के साथ-साथ कॉमेडी, इमोशनल मोमेंट्स और फैमिली ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि इसकी कहानी इटैलियन फिल्म ‘हस्बैंड एंड वाइफ’ से प्रेरित हो सकती है।

कियारा आडवाणी या जान्हवी कपूर?

फिल्म की लीड अभिनेत्री को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में Kiara Advani और Janhvi Kapoor के नाम सामने आ रहे हैं। यदि जान्हवी कपूर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं, तो यह पहली बार होगा जब वह शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

सूत्रों की मानें तो फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत तक शुरू हो सकती है, जबकि इसकी रिलीज 2027 में संभावित बताई जा रही है।

कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं शाहिद कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर इन दिनों अपनी चर्चित वेब सीरीज Farzi के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस सीरीज में Vijay Sethupathi और Kay Kay Menon भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इसके अलावा शाहिद की फिल्म Cocktail 2 भी काफी चर्चा में है। इस फिल्म में Kriti Sanon और Rashmika Mandanna भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन Homi Adajania कर रहे हैं।