कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र की सीमा से लगे राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिसे देखते हुए शहर के सिनेमा घरों और वाटर पार्क को एहतियात के तौर पर बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश से लॉकडाउन लगने के कयास भी लगाए जा रहे हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है, जिला प्रशासन लगातार अपने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के आंकड़ों पर नजर बनाए हुए है । इसके अलावा तीसरी लहर से निपटने के लिए भी जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। लोगों से लगातार वैक्सीनेशन कराने की अपील की जा रही है। साथ ही आगामी त्योहारों के समय को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की भी अपील प्रशासन कर रहा है।
कोरोना की दूसरी लहर के शुरुआती दौर में छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले, महाराष्ट्र सीमा से लगे इलाकों में ही सामने आए थे, जिसे देखते हुए प्रशसन अलर्ट अब सतर्क हो गया है। ऐहतियातन सिनेमा घर और वाटर पार्क को बंद कर दिया गया है। वर्तमान में राजनांदगांव में कोरोना के करीब 17 एक्टिव केस हैं। इनमें से ज्यादतर डोंगरगढ़ ब्लॉक के मरीज हैं। प्रदेश की बात करें तो बीते 24 घंटे में कोराना के करीब 25 नए मामले सामने आए हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
