महिलाओं के लिए शुरू की गई स्पेशल उपचार सुविधा दाई दीदी क्लीनिक योजना से जरूरतमंद और गरीब बीमार महिलाओं को समय पर उनके ही घर के आसपास निःशुल्क उपचार मिलने लगा है। दाई दीदी क्लीनिक के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ चिकित्सक सहित सभी स्टाफ महिलाएं होने की वजह से इलाज कराने वाली महिलाओं को अपनी समस्याएं बताने में किसी प्रकार की झिझक भी नहीं होती। यहीं वजह है कि रायपुर, बिलासपुर और भिलाई नगर पालिक निगम में शुरू हुई इस योजना से लगभग 700 कैम्पों में अब तक 50 हजार से अधिक महिलाएं दाई दीदी क्लीनिक योजना से लाभान्वित होकर ठीक हो चुकी है।
रायपुर शहर के डंगनिया में रहने वाली संगीता यादव और सुशीला देवांगन ने बताया कि वे हर दिन सुबह से ही घर से बाहर काम करने निकल जाती हैं। पहले जब कभी बीमार होती थी तब इलाज के लिए बहुत तकलीफ उठानी पड़ती थी। संगीता यादव ने बताया कि पति के मौत के बाद किसी तरह खुद ही घर का खर्च निकालने घरों में काम करती है। उनकी इतनी आमदनी भी नहीं है कि अपनी बीमारी का इलाज के लिए वह अपना कामकाज छोड़कर किसी प्राइवेट अस्पताल में जा सकें।
नि:शुल्क दवाई वितरण
उन्होंने बताया कि दाई दीदी क्लीनिक योजना से जब उनके ही घर के पास शिविर लगना शुरू हुआ तो उन्हें पता चला कि यहां महिलाओं के बीमारियों का इलाज महिला चिकित्सक द्वारा ही निःशुल्क किया जाता है। एक दिन बुखार और कमजोरी महसूस होने पर जब शिविर में पहुँची तो उन्हें जांच के बाद दवाइयां दी गई। यहां से मिली दवा से वह दो दिन में ही ठीक हो गई। सुशीला देवांगन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें कमजोरी के साथ हाथ पैर में दर्द हो रहा था। घर के पास में ही दाई दीदी क्लीनिक का कैम्प लगे होने की जानकारी के बाद इलाज के लिए आई है। यहाँ उन्हें जांच के बाद दवा दी गई है।
महिलाओं के लिए लाभदायक योजना
उन्होंने बताया कि वह पहले भी इन शिविरों में आकर उपचार करा चुकी है। यहां उपचार के बाद ठीक हो गई थी। अभी फिर जरूरत महसूस हुई तो यहां आई है। सुशीला देवांगन ने बताया कि दाई दीदी क्लीनिक योजना महिलाओं के लिए बहुत ही लाभदायक और सहूलियत वाली सुविधा है। बीमारी सहित अन्य तकलीफ में यहां अपनी समस्या को खुलकर महिला चिकित्सक को बता सकती है। यहां निःशुल्क दवा देने के साथ लैब टेस्ट भी निःशुल्क है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
