छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचकर अहिवारा के दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर उन्हें नमन किया और अंतिम यात्रा में शामिल होकर भावुक मन से विदाई दी।
जनसेवा के प्रति समर्पण को किया याद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि उनका निधन क्षेत्र की जनता के साथ-साथ उनके लिए भी व्यक्तिगत रूप से बेहद पीड़ादायक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत विधायक का सहज व्यवहार, सरल व्यक्तित्व और लोगों के प्रति आत्मीयता हमेशा याद रखी जाएगी। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण को लंबे समय तक स्मरण किया जाएगा।
शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदना
अंतिम विदाई के दौरान मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और इस कठिन घड़ी में उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन से अहिवारा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनके सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से जुड़ा योगदान लोगों के बीच याद किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – रायपुर : ई-रिक्शा खरीदने के लिए निर्माण महिला श्रमिकों को मिलेगा एक लाख रुपए का अनुदान