रायपुर। कोरोना काल में माता-पिता को खोने वाले बच्चों की मदद करने का ऐलान राज्य सरकार ने किया था। महतारी दुलार योजना के तहत छात्रों को छात्रवृत्ति और स्कूल की फीस मिलनी थी। जिसके तहत अक्टूबर में महतारी दुलार योजना के तहत छात्रों के खातों में पैसे डाले जाएंगे। महतारी दुलार योजना का लाभ उठाने के लिए प्रदेश भर से 5 हजार 819 बच्चे रजिस्टर्ड हुए है। छात्र-छात्राओं को हर महीने 500 रूपए और उनके शिक्षा में खर्च होने वाली राशि सरकार देगी।

सबसे ज्यादा छात्र रायपुर में

महतारी दुलार योजना के तहत सबसे ज्यादा छात्र रायपुर में रेजिस्टर्ड हुए हैं। इनमे से 295 छात्र-छात्राएं शासकीय और 523 छात्र-छात्राएं निजी स्कूल में पढ़ रहे हैं। शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी को राज्य सरकार स्कॉलरशिप देगी। वहीं निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की बात करें तो उन्हें सरकार स्कॉलरशिप देने के साथ उनकी स्कूल फीस भी वहन करेगी।

किन जिलों में कितने छात्र

बालोद 104, बलौदाबाजार 523, बस्तर 59, बेमेतरा 279, बिलासपुर 38, दंतेवाड़ा 15, धमतरी 209, दुर्ग 685, गरियाबंद 47, जीपीएस 60, जांगीर 422, जशपुर 132, कबीरधाम 170, कांकेर 59, कोंडागांव 30, कोरबा 199, कोरिया 82, महासमुंद 120 नारायणपुर 10, रायगढ़ 302, राजनांदगांव 337, सुकमा 10, सूरजपुर 107, सरगुजा 59