महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडे ने बताया है कि राज्य सरकार ने महिला पुलिसकर्मियों की शिफ्ट 12 से घटाकर 8-घंटे की करने का फैसला किया है।

इसी महीने पुणे ग्रामीण पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबलों की शिफ्ट 8-घंटे की कर दी थी। पुणे ग्रामीण पुलिस ने कहा था, “अगर…पहल सफल साबित हुई तो…ऐसा पुरुष पुलिस कॉन्स्टेबलों के लिए भी किया जाएगा।”