रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रही अमृत फार्मेसी ब्रांडेड जेनेरिक दवा दुकान की तर्ज पर राजधानी की 5 जगहों पर ऐसी ही सस्ती दवा दुकान इस महने के अंत तक खुल जाएगी। इसमें दवाओं की दरें एमआरपी रेट से 62 प्रतिशत सस्ती रहेंगी। इसका खुलासा करते हुए महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत इसका संचालन होगा। इसमें जेनेरिक दवाओं के साथ ही सर्जिकल सामाग्रियां भी सस्ती दर पर मिलेंगी।

टेंडर प्रक्रिया पर निगम आयुक्त प्रभात मलिक ने बताया कि पहले टेंडर में किसी भी एंजेंसी ने रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद दूसरे टेंडर में शहर की दो एजेंसियों ने इसमें भाग लिया। इसकी दरें 4 अक्टूबर की शाम खोली गई।

ये दवाएं होगी उपलब्ध

लोगों के लिए सामान्य तौर पर उपयोगी पैरासिटामॉल से लेकर कार्डियक, कार्डियक वास्कुलर और डायबिटिज, गैस्ट्रो, स्किन, बायराइड, रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट, आई एंड ईएनटी, फिमेल रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स तक की लगभग 258 दवाओं के साथ 27 सर्जिकल आइटम्स भी उपलब्ध होंगे।

इन जगहों पर मिलेगी दवाइयां

सस्ती दवा दुकानें शहर के नेताजी सुभाष स्टेडियम परिसर, महोबा बाजार पौनी पसारी परिसर, गांधी मौदान कांजी हाउस कॉम्प्लेक्स, भनपुरी और अमलीडीह पानी टंकी के सामने खुलेगी।