बिल्हा I विकास खण्ड बिल्हा के अन्तर्गत संकुल केंद्र दयालबंद महालक्ष्मी बाई तार बहार देवरीखुर्द एवं सिरगिट्टी के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक के शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण 11 अक्टूबर 2021को आयोजित किया गया। प्रथम दिवस का प्रशिक्षण मां सरस्वती की पूजा अर्चना से आरंभ हुआ। इस NAS आयटम राइटिंग प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर श्री विपिन कुमार वर्मा जी द्वारा NAS के उद्देश्य, कब लेना? कैसे लेना है? इसका स्वरूप कैसे होगा? इत्यादि पर विस्तार से जानकारी दी गई। NAS मूल्यांकन 3, 5, 8,और 10 कक्षा के लिए 12 नवंबर 2021को होना बताया गया।


इस प्रशिक्षण में प्रश्न पत्र के निर्माण करने के तरीके समझाए। प्रश्नों का स्तर L,D,S,N पर चर्चा हुई। आंकलन प्रणाली के 14 आयामों पर चर्चा हुई।प्रश्नों के निर्माण हेतु मेटा डेटा पर चर्चा हुई। सभी शिक्षक को NAS हेतु प्रश्न निर्माण समूह में करने को कहा गया।
इस तरह प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में विकास खंड शिक्षा अधिकारी राठौर सर शहरी स्रोत समन्वयक श्री क्रांति साहू सर विकासखंड समन्वयक श्रीदेवी चंद्राकर सर सहायक विकास में शिक्षा अधिकारी अखिलेश तिवारी जी संकुल समन्वयक योगेश पांडे राकेश मौर्य शेख शहाबुद्दीन आकाश वर्मा मास्टर ट्रेनर तिवारी जी आदि उपस्थित थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.