Bangalore Airport

बंगलूरू: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस भारी बारिश के चलते शहर की कई सड़कें जहां जलमग्न हो गईं वहीं केम्पेगौड़ा अंतरराराष्ट्रीय हवाई अड्डे में भी घुटने भर पानी जमा हो गया। इस दौरान विमान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट की बाहर की सड़कों पर भी इतना पानी जमा हो गया था कि वाहनों का आना जाना मुश्किल हो गया था। इस दौरान यात्रियों को यह भी डर लग रहा था की कहीं उनकी फ्लाइट छूट न जाए।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बंगलूरू में बारिश बंगाल की खाड़ी में एक विकसित कम दबाव प्रणाली के कारण हो रही है।

वहीं कर्नाटक के अलावा आज केरल के कोल्लम, पथनमथिट्टा, कोट्टायम, अलाफुजा, अर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से इन शहरों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं त्रिशूर, पलक्कड, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासारगोड जिलों में हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।