रायपुर। राजधानी में भाजपा के चक्काजाम से आम लोगों को काफी परेशानी हुई है। इससे आहत एक आम नागरिक ने भाजपा के 25 नेताओं के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़ित मितेश कुरजेकर के शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र का मामला है।

File footage

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने भाजपा नेताओं पर अस्पताल जाने से रोकने का आरोप लगाया है। इसमें से बीजेपी के 18 नामजद बाकी अन्य 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है, जिसमें पुलिस ने धारा 341, 147 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल ने बताया कि शंकर नगर के मुख्य चौक को काफी देर तक जाम किया गया था, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हुआ है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

इसमें भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, सचिदानंद उपासने, ओंकार बैस, विश्वदिनी पांडे, बिजेंद्र यादव, जगदीश साहू, रोहित साहू, मोंटू साहू, गोपेश साहू, सुनीता नागरानी, गुंजन प्रजापति, चिंटू साहू, अर्चना शुक्ला, तुषार चोपड़ा, बृजलाल साहू, दलविंदर सिंह बेदी, समेत अन्य 25 लोगों के ख़िलाफ FIR दर्ज हुई है।

बता दें कि राजधानी के बीटीआई ग्राउंड में गरबा, रावण दहन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने हैं। बीजेपी का आरोप है कि सत्ता का दुरुपयोग कर बगैर अनुमति बीटीआई ग्राउंड में कांग्रेस पार्षद द्वारा आयोजन किया जा रहा है। इसके विरोध में बीजेपी दुर्गा उत्सव समिति संजय श्रीवास्तव के अगुवाई में शंकर नगर चौक में चक्काजाम कर दिया था।