रायपुर। बीटीआइ मैदान में रावण दहन नहीं होने को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम भी किया। चक्काजाम से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे आहत एक पीड़ित ने भाजपा के 25 नेताओं के खिलाफ खम्हारडीह थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने 18 लोगों पर नामजद चक्काजाम और बलवा का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित ने भाजपा नेताओं पर अस्पताल जाने से रोकने का आरोप लगाया है। इसमें से बीजेपी के 18 नामजद बाकी अन्य 25 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई है। पुलिस ने धारा 341, 147 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, सचिदानंद उपासने, के साथ 18 लोग समेत अन्य 25 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
