छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की शुरुआत की जा रही है, जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। यह मेडिकल स्टोर बिलासपुर शहर के साथ-साथ तखतपुर और रतनपुर के लोगों को सस्ती दर पर दवाई उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करेंगे। इन दवाई दुकानों में लोगों को 65% कम दर तक दवाइयां मिलेंगे।

Shri Dhanwantri Generic Medical Store

कलेक्टर सारांश मित्तर ने जानकारी दी कि नगर निगम बिलासपुर में 2 और रतनपुर एवं तखतपुर में एक- एक दुकान खोली जाएगी।

20 अक्टूबर को राज्य के एक समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का उद्घाटन करेंगे I