विश्व बालिका दिवस के अवसर पर मायाराम सुरजन बालिका माध्यमिक विद्यालय चौबे कॉलोनी रायपुर में स्काउट गाइड एवं यूनिसेफ के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ |

जिसमें मुख्य अतिथि यूनिसेफ स्टेट ऑफिसर जॉब जकारिया, यूनिसेफ सेलिब्रिटी एडवोकेट पद्मश्री अनुज शर्मा तथा राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा उपस्थित हुई| जिसमें पं.रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के एनएसएस तथा यूनिसेफ के स्वयंसेवकों ने डिजिटल जनरेशन अवर जनरेशन के थीम पर यामिनी सिन्हा, जानकी देवांगन, खुशबू सिन्हा, यशस्वी, प्रियंका, नेहा साहू, मृत्युंजय, पिंकी, पूनम, हेमलता ने एक शानदार नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया |

अंत में अनुज शर्मा जी के साथ पैनल डिस्कशन में डीबी गर्ल्स की छात्रा यामिनी सिन्हा ने अपने अनुभवों को साझा किया |


तथा रविशंकर यूनिवर्सिटी की छात्रा जानकी देवांगन ने एनएसएस यूनिसेफ में जुड़ने के बाद जो उन्होंने कार्य किये और उनमे जो बदलाव आया ये अनुभव सबके साथ साझा किया गया