हम सब स्वस्थ्य, सभी अच्छे की भावना को साकार कर रही छत्तीसगढ़ सरकार
आधी कीमत पर दवा उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 188 मेडिकल स्टोर्स
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अक्टूबर को श्री धन्वंतरी दवा योजना का करेंगे शुभारंभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए राज्य में श्री धन्वंतरी दवा योजना शुरु की जा रही है। इस योजना के तहत 169 शहरों में 188 ऐसे मेडिकल स्टोर्स खोले जाएंगे, जिनमें मरीजों को अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य (एमआरपी) में 50 प्रतिशत से अधिक छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अक्टूबर को इस योजना का शुभारंभ करेंगे। हम सब्बो स्वस्थ-जम्मो सुग्घर की परिकल्पना को साकार करने में सफल होंगे। सेवा जतन सरोकार-छत्तीसगढ़ सरकार का आधार की भावना को प्रर्दर्शित किया गया है।
योजना की शुरुआत 85 श्रीधन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के साथ की जाएगी। आगामी चरण में इन दुकानों से घर पहुंच दवा डिलीवरी की सेवा भी देने का प्रयास होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, हमारी सरकार ने गरीबों और वंचित वर्गों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं। इसी दिशा में एक और पहल करते हुए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स शुरू की जा रही है। अब सस्ती दवाएं सभी की पहुंच में होंगी। योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, इससे दवाइयों पर होने वाले खर्च का बोझ कम हो सकेगा। योजना के माध्यम से हम सब्बो स्वस्थ-जम्मो सुग्घर की परिकल्पना को साकार करने में सफल होंगे। सेवा जतन सरोकार-छत्तीसगढ़ सरकार हमारी के आदर्श वाक्य को लेकर राज्य सरकार सेवा और जनत को चरितार्थ कर रही है।
स्वास्थ्य सुविधओं का विस्तार सर्वोच्च प्राथमिकता
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधओं का विस्तार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इस दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में कई पहल की गई है। शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर, दाई दीदी क्लीनिक आदि के माध्यम से जमीनी स्तर तक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में अब आम नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की रियायती दवा उपलब्ध कराने के लिए श्री धन्वंतरी योजना प्रारम्भ की जा रही है। योजना अंतर्गत राज्य के सभी 169 नगरीय निकायों में शासन के सहयोग से श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोले जा रहे हैं। नगरीय निकायों द्वारा 188 दुकानों का चिन्हांकन किया गया है। इन दुकानों में 251 दवाइयों, 27 सर्जिकल आइटम साहित विभिन्न सामग्री उपलब्ध रहेगी।
हर्बल उत्पाद भी इन दुकानों में उपलब्ध
लघु वनोपज संघ द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण हर्बल उत्पाद भी इन दुकानों में उपलब्ध रहेंगे। इन दुकानों में देश की ख्यातिप्राप्त कंपनियों की जेनरिक दवाइयों की बिक्री की जाएगी। सर्दी, ख़ासी, बुखार, ब्लड प्रेशर जैसी आम बीमारियों के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की दवाएं, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आइटम भी उपलब्ध रहेंगे। यह सभी सामग्री अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 50 प्रतिशत से भी अधिक की छूट के साथ उपलब्ध होंगे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
