शुक्रवार को नवाखाई के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने पैतृक ग्राम कुरूदडीह पहुंचे। यहां पर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की और अपने बचपन के दोस्तों से भी मिले। इस दौरान सीएम अपने मित्र नारायण निषाद से भी मिले। पिछली बार चर्चा के दौरान नारायण ने मुख्यमंत्री से यूं ही कह दिया था कि कभी जब हेलीकॉप्टर में आप गांव में आएं तो मुझे भी दिखाएं।

अपने दोस्त से मिलते सीएम भूपेश बघेल

इस पर मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा की आज मैं हेलीकॉप्टर से आया हूं मेरे साथ रायपुर चलो। उनके मित्र को चश्मा भी लग गया है। मुख्यमंत्री ने देखते ही उन्हें कहा कि तुम्हें चश्मा कब लग गया।

वरिष्ठों और युवाओें से की चर्चा

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ जनों एवं युवाओं से भी चर्चा की। सीएम ने सबके साथ भोजन भी किया साथ ही सभी लोगों से रूबरू भी हुए।