सीएम भूपेश बघेल बस्तर दशहरा में शामिल होंगे।
सीएम ने जगदलपुर जाने से पहले कहा कि बस्तर दशहरा का अंतिम कार्यक्रम है ।इसके लिए मुझे आमंत्रित करने वहां के जनप्रतिनिधि आए थे इस कार्यक्रम में जाना हो रहा है।कोरोना काल के चलते बस्तर जाना भी नही हुआ था।बस्तर के निवासियों का विश्वास जीतने में हम सफल रहे।लोगों का रुझान सरकार की योजनाओं के चलते राज्य सरकार के प्रति बढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। लोग में तेजी से खेती किसानी और रोजगार की ओर रुझान बढ़ा है। नक्सल भर्ती अभियान चलाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।

लखीमपुर और जशपुर की घटना पर जताया अफसोस

दोनों घटना बड़ी है इसमें कोई शक नहीं। लेकिन यदि साजिश है तो जांच में सब सामने आएगा।दोनों घटना में अंतर है। वहां आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही थी लेकिन यहां आरोपियों को पकड़ लिया गया है। और दूसरे अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई।जांच चल रही है जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

प्रदेश में अवैध गांजा की तस्करी पर सीएम का वार

सारा गांजा उड़ीसा से आ रहा है और तस्कर मध्य प्रदेश के हैं।बीजेपी को स्वयं जवाब देना चाहिए क्योंकि उनके सहयोगी और उनकी पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश में है। मध्य प्रदेश सरकार से भी मांग करें और जांच कराएं।