मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय जगदलपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने बस्तर को करोड़ो के विकासकार्यों की सौगात दी। इस दौरान रविवार को ग्राम आसना स्थित बादल एकेडमी परिसर में आयोजित समारोह में 186 करोड़ 55 लाख रुपये के 32 विकासकार्यों का लोकार्पण और करीब 45 करोड़ रुपये से ज्यादा के 15 विकासकार्यों का भूमिपूजन किया।
सीएम भूपेश ने करीब 6 करोड़ रूपये की लागत से बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर में नव निर्मित एमबीए अध्ययन शाला भवन, 68 लाख रूपये की लागत से ग्राम कुरंदी में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 95 लाख रुपये की लागत से जगदलपुर विकासखण्ड के पुसपाल में निर्मित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन, 23 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से जगदलपुर शहर में मां दन्तेश्वरी मंदिर से एनएमडीसी रेस्ट हाऊस तक 3.52 किलोमीटर लम्बी प्रगति पथ, 43 करोड़ 21 लाख रूपये की लागत की 25.50 किलोमीटर नानगूर-नेतानार-कोलेंग मार्ग, 14 करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से ग्राम-परपा में निर्मित 112 नग जी टाईप पुलिस आवासगृह,
सड़कों की सौगात
22 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से निर्मित 29 किलोमीटर लंबी दरभा से कटेकल्याण मार्ग, 35 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित 45 किलोमीटर लंबी चित्रकोट बारसूर मार्ग, 2 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से निर्मित 7 किलोमीटर लंबी एरमुर से कस्तुरपाल मार्ग, करीब 2 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से निर्मित 5 किलोमीटर लंबी लामकेर-टिकनपाल-बालेंगा मार्ग, करीब 1 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से निर्मित 3.20 किलोमीटर लंबी घाटपाली से महुपाल बरई मार्ग, 1 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से निर्मित 5.5 किलोमीटर लंबी केशरपाल-सोरगांव मार्ग, लगभग 2 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित 7 किलोमीटर लंबी मुंडागांव से राजपुर मार्ग, 1 करोड़ 63 लाख रूपये की लागत से निर्मित 2.20 किलोमीटर लंबी दरभा से तीरथगढ़ मार्ग और 1 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से तीरथगढ़ कटेकल्याण मार्ग की सौगात दी है।
बिजली से जुड़े कार्यों की सौगात
69 लाख 30 हजार रूपए की लागत से 3-3 केवी के 6 जगहों पर स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्र, 4 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से ग्राम चित्तालुर में 6 जगहों में स्थापित 120 एचपी का सामुदायिक सौर सिंचाई योजना, 2 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से 18 स्थानों में जल जवीन मिशन अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पम्प की व्यवस्था। इसी तरह सीएम ने बस्तर में कई विकासकार्यों की सौगात दी है।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
