नेहरू युवा केन्द्र संगठन, रायपुर छत्तीसगढ़ ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ) द्वारा जिला रायपुर में अक्टूबर तक चलाए जाने वाले क्लीन इंडिया अभियान का आयोजन रायपुर शहर के महादेव घाट में किया गया,
जिसमे भुनेश जैन



क्षेत्रिय निर्देशक कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी राज्यों को प्लास्टिक मुक्त बनाना है , खास तौर पर ऐसे प्लास्टिक जो कि गल नहीं सकते । आगे उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से प्रकृति हमे शुद्ध वायु प्रदान करती है , उसी प्रकार हमें भी प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियो को समझने की जरूरत है, ताकि हमारा वातावरण शुद्ध एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्म लेना चाहिए।

क्लीन इंडिया स्वच्छत भारत अभियान के कार्यक्रम में श्रीकांत पांडेय जी राज्य निर्देशक नेहरू युवा केन्द्र संगठन, अर्पित तिवारी जी जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र रायपुर, प्रियंका बिस्सा छत्तीसगढ़ की बेटी जो पूर्व राष्ट्रपति युवा पुरस्कार विजेता, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विनय झा, अभिषेक वर्मा,आरती साहू, मिनल नायडू,यशसवी पाटिल,रचना ,राखी पटेल,दीक्षा यादव,हेमलता साहू,स्नेहा,आद्यशा भारी संख्या में उपस्थित थे ।