रायपुर | मास्टरमाइंड अज्जू सिंधी नशीली टेबलेट रखकर बेचने की फिराक में घूम रहा था मौके पर तेलीबांधा पुलिस की टीम ने मरीन ड्राइव के पास से गिरफ्तार किया है , आरोपी के पास से 990 नग नशीली टेबलेट जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिस्ट्रीशीटर अज्जू सिंधी के खिलाफ पहले से ही मारपीट , हत्या का प्रयास और चाकूबाजी सहित कुल 29 अपराध अलग-अलग थानों में पहले से ही दर्ज है .इनमें से अधिकतर मामले तेलीबांधा के है अज्जू कई बड़े अपराधों में भी संलिप्त रहा है.साथ ही इस पर एनएसए ( रासुका ) की भी कार्रवाई की जा चुकी है . इसके चलते यह 13 महीने तक जेल में बंद था . जेल से छूटने के बाद आरोपी अज्जू ने गांजा और नशीली टेबलेट का व्यापार शुरू कर दिया था ..तेलीबांधा पुलिस इस पर लगातार निगाह बनाये हुई थी . इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि अज्जू अपने पास नशीली टेबलेट रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है ..जिसके बाद मौके पर जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है . तलाशी लेने पर उसके पास से 990 नग नशीली टेबलेट बरामद की गई है |
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
