दोरनापाल – दोरनापाल वार्ड के नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र मोनू सिंह भदौरिया ने दोरनापाल में फैल रहे डेंगू बुखार के प्रभाव से बचने के लिए नगर के कर्मचारियों के साथ खुद रहकर ब्लीचिंग पाउडर व दवाई का छिड़काव कराया।आपको बता दे कि इस समय दोरनापाल नगर में डेंगू बुखार तेजी से फैल रहा हैं। दोरनापाल के नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया का कहना हैं कि नगर में कई जगहों पर जल निकाशी की व्यवस्था नही हैं।जिससे कई स्थानों पर जल भराव होने के कारण डेंगू जैसी समस्या फैल रही हैं।
हमारे द्वारा नगर पंचायत से कई बार नाली बनाने की मांग रखी गई है परन्तु फंड के अभाव में कार्य नही हो रहा हैं।इस कारण जमे हुवे गंदे नालियों में गंदगी फैल रही हैं।और कई स्थानों में टायर व अन्य वस्तु जिसमे पानी जमा रहने वाली सामाग्री लोग इकट्ठा कर रखे हैं जिसे हटवाने व अपने वार्ड व नगर को साफ रखने की नेता प्रतिपक्ष ने अपील भी की हैं। नगर पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग से भी अपील की हैं कि डेंगू के रोकथाम के लिए प्रचार प्रसार कर नगर के लोगों को जागरूक किया जाए ताकि डेंगू बुखार से बचा जा सके |
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
