रायपुर: सी वोटर और आईएएनएस के द्वारा देश व्यापी कराए गए सर्वे में मुख्यमंत्री देश भर के मुख्यमंत्रियों में बेस्ट परफार्मिंग मुख्यमंत्री चुने गए है तथा भूपेश बघेल अपने प्रदेश की जनता के बीच मे अन्य मुख्यमंत्रियों की अपेक्षा सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री भी हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस उपलब्धि पर कांग्रेस ने उन्हें बधाई दी है ।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जनता का यह विश्वास उनके सेवा और समपर्ण का प्रतिफल है।
जबाबदेह और संवेदन शील सरकार और जनहित को सर्वोपरि रखने के उनके उद्देश्य के कारण ही प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री और उनकी सरकार से खुश है ।इसी कारण लोकप्रियता और सुशासन में भूपेश बघेल ने अपने समकालीन देश भर के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सर्वोत्तम चुने जाने से प्रदेश का भी मान बढ़ा है।यह सम्मान उनके सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का प्रतिफल है|
वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री चन्द्र शेखर शुक्ला ,रवि घोष ,पीसीसी प्रवक्ता आरपी सिंह धनंजय सिंह घनश्याम तिवारी ,विकास तिवारी ,सुरेंद्र वर्मा ,मो असलम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दिया है|
इस उपलब्धि पर कोरबा ग्रामीण महिला कांग्रेस की ओर से उन्हें बधाई दी है।
जिला महिला काग्रेस ग्रामीण कोरबा अध्यक्ष भावना जयसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जनता का यह विश्वास उनके सेवा और समपर्ण का प्रतिफल है। जबाबदेह और संवेदन शील सरकार और जनहित को सर्वोपरि रखने के उनके उद्देश्य के कारण ही प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री और उनकी सरकार से खुश है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
