रायपुर : रायपुर में स्थित कचना तालाब में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है, और इस खबर ने इलाक़े में सनसनी दी है। खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंच गई है।आपको बता दे की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तालाब के आसपास से गुजरने वाले लोगों ने तालाब में शव को तैरता देखा और तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कोमल साहू बजरंग पारा निवासी के रूप में हुई है। अब तक इस घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।