लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खेला बड़ा दांव उन्होंने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में 40 फीसदी उम्मीदवार होंगी महिलाएं। यह ऐलान कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।आजाद हिंदुस्तान में यह पहली बार है जब किसी पार्टी ने महिलाओं के लिए इतना बड़ा ऐलान किया है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है। प्रियंका ने महिलाओं से आह्वान किया और कहा कि राजनीति में आइए, आगे आइए। कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा। आप आगे आइए। मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए। यह एक शुरूआत है आने वाले समय में यह प्रतिशत बढ़ सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस को इतने उम्मीदवार मिल पाएंगे। इस पर प्रियंका ने कहा कि हम अपने प्रत्याशियों की पूरी मदद करेंगे। वो जरूर जीतेंगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि इस निर्णय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। ये निर्णय आम महिलाओं के लिए है। यह निर्णय प्रयागराज की पारो के लिए है। यह निर्णय चंदौली की बेटी के लिए है। ये निर्णय उन्नाव की बेटी के लिए है। ये निर्णय रमेश चन्द्र की बेटी के लिए है। ये निर्णय लखनऊ की एक वाल्मीकि समाज की लड़की के लिए है जो बेरोजगार है।हमने हर विधानसभा के लिए आवेदन मांगे हैं। अगले महीने की 15 तारीख तक खुला है। जो चुनाव लड़ना चाहता है आवेदन करे। हम उन्हें राजनीति में मौका देंगे। ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आगे आएं।
प्रेस कांफ्रेंस में मंच पर प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा मोना, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आचार्य प्रमोद कृष्णन और नसीमुद्दीन सिद्दीकी मौजूद थे
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
