नई दिल्ली: दिल्ली से आये दिन किसी न किसी की हत्या की खबर आती है ठीक वैसे ही आज फिर एक घटना सामने आयी है दिल्ली में द्वारका जिले के बिंदापुर इलाके की एक 22 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के पीछे युवती के प्रेमी का हाथ होने का शक है, जो उससे एकतरफा प्यार करता था।हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, मंगलवार को सुबह उत्तम नगर के मटियाला रोड पर 22 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका युवती की पहचान डॉली बब्बर के रूप में की गयी है, जो अपने परिवार के साथ ई ए/14 ओम विहार, उत्तम नगर में रहती थी।
डॉली जब आज सुबह घर से निकली तो उन्होंने अपने माता-पिता से कहा था कि वह अपने किसी दोस्त से मिलने जा रही है और ही कुछ देर बाद पुलिस को उसका शव मटियाला रोड के पास मिला। इस हत्याकांड में तीन युवकों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पायी है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
