रायपुर : राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना इलाके में स्थित उत्कल नगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें सोनू बाघ नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी उसके बाद वह व्यक्ति खुद घर के ऊपरी मंजिल पर फांसी लगाकर खुदकुशी करली,घटना की जानकारी लगते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

सिविल लाइन टीआई सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सोनू बाघ की पत्नी का शव पड़ा हुआ है । जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगो की सहायता से दरवाजा को तोड़कर देखा गया तो रामा बाघ का शव पड़ा हुआ था और उसके गले पर निशान थे । खोजबीन करने पर सोनू बाघ का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था । आपको बता दें की अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है की आखिर पति ने अपनी पत्नी की हत्या किस वजह से की है।