

धमतरी। नहाते समय नहर में बहे बच्चे का शव 24 घंटे बाद गागरा पुल के समीप मिला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज़ दिया गया है।
मंगलवार को मंगलवार को अर्जुनी थाना इलाके के ग्राम सांकरा निवासी 15 वर्षीय सातवीं का छात्र छबीलेश ध्रुव पिता सीताराम अपने दोस्त के साथ मुख्य नहर में नहाने गया था। जहां दोनों दोस्तों ने छलांग लगाई। इस दौरान छबीलाल का दोस्त नहर से बाहर निकल आया। लेकिन छबीलाल बाहर नहीं आया, बहुत देर बाद भी जब वो बाहर नही आया तो उसके दोस्त ने आसपास के लोगो को यह बात बताई। काफी ढूंढने पर भी छबिलाल का पता नही लगा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली। लेकिन देर शाम तक कुछ भी पता नही लगा था। आज सुबह मुख्य नहर में गागरा पुल के पास एक शव देखा गया। जिसकी पहचान छबिलाल के रूप में की गई।
पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.