कवर्धा :- कवर्धा जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील देने का आदेश जारी किया है । आपको बता दे कि जारी आदेश के अनुसार अब कवर्धा शहर में दुकानें सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुल सकेंगी हालांकि शहर की सीमाएं अभी भी सील रहेंगी वहीं प्रशासन ने 5 किमी के दायरे में किसी भी प्रकार के आयोजन की अनुमति नहीं दी है इस संबंध में जिला कलेक्टर रमेश शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है।

कवर्धा में दो पक्षों में विवाद के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया था वहीं शहर की सभी सीमाओं को भी सील कर दिया था लेकिन हालात सुधरने के साथ ही प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील दे दी है

वहीं, दूसरी ओर कवर्धा में दो पक्षों में विवाद मामले में आरोपी दुर्गेश देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि आरोपी दुर्गेश को पुलिस ने रायपुर के माना इलाके से गिरफ्तार किया है दुर्गेश को रायपुर पुलिस ने कवर्धा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है