रायपुर। आईएएनएस-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया है। लेकिन इस पर विपक्ष को मिर्ची लगने लगी है। छत्तीसगढ़ की कुछ विपक्षी पार्टियां भड़की हुई है। भाजपा ने इस सर्वे को प्रायोजित बता करार दिया है। तो दूसरी तरफ जोगी कांग्रेस पार्टी के अमित जोगी ने इस उपलब्धि पर तंज कसा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश बघेल नकारात्मक रूप से नंबर एक हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने इस उपलब्धि के लिए तंज भरी बधाई दी है।
विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ तब्दील कर देने वाले बघेल ऐसी जितनी कवायद कर लें, उनके चेहरे का दाग धुल नहीं सकता। अपने शासन में हत्या-दुष्कर्म-लूट-दंगा में बेतहाशा वृद्धि करा देने के मामले में जरूर बघेल अव्वल दर्जे के मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। साय ने कहा कि छतीसगढ़ के इतिहास में पहली बार साम्प्रदायिक दंगा और कर्फ्यू लगा है। इसलिए सकारात्मक रूप का तो पता नहीं लेकिन नकारात्मक रूप से जरूर नंबर 1 हैं।
लूट और दुष्कर्म की वारदात बढ़ी – साय
साय ने कहा कि भूपेश बघेल के राज में तस्करों ने शोभायात्राओं में श्रद्धालुओं को कुचल दिया। तीन साल में 4 हजार नाबालिग समेत 10 हजार से ज्यादा महिलाओं की इज्जत लूट ली गई। प्रदेश में हर दिन 10 से 12 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है। इसीलिए भूपेश बघेल नंबर 1 हैं।
साय भाजपा के कुशासन के अनुभव गिना रहे- कांग्रेस
विष्णुदेव साय के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि इस बयान के जरिए रमन सरकार के 15 साल के कुशासन, भ्रष्टाचार के अनुभव गिनाए जा रहे हैं। उस दौरान रमन सिंह की पहचान भी देश में नंबर वन कमीशनखोर, भ्रष्ट मुख्यमंत्री के रूप में थी। भाजपा सरकार में हजारों किसानों ने आत्महत्या की थी। किसानों, आदिवासियों, युवाओं से किए वादों को रमन सरकार ने पूरा नहीं किया। इसके अलावा आंखफोड़वा कांड, नसबंदी कांड जैसी और भी उपलब्धियां हैं जो भाजपा शासनकाल की हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
