बड़ी खबर : गरियाबंद में एक बार फिर तेंदुए ने किया हमला बुजुर्ग महिला का धड़ सर से अलग मिला इलाके में दहशत का माहौल
बड़ी खबर गरियाबंद से है, जहाँ कुचेना गाँव मे शौच के लिए बाहर गयी बुजुर्ग महिला का सर धड़ से लग पड़ा हुआ मिला है, आदमखोर तेंदुए के शिकार की आशंका जतायी जा रही है, बता दें ये वही गाँव है, जहाँ बीते दिनों तेंदुए ने एक बुजुर्ग पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था।


बता दें इसी परिवार के एक 7 साल की बच्ची को भी तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था, और एक बार फिर परिवार की बुजुर्ग महिला को जंगली जानवर तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है, सूचना पश्चात वन विभाग और पुलिस का अमला घटना स्थल पर पहुँचकर महिला की खोजबीन तलाशी की तो बुजुर्ग महिला के सर और धड़ के कुछ हिस्से मिले है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, घटना के बाद से गाँव मे दहशत का माहौल है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
