बिलासपुर।गुरुबार को बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल के चौथी मंजिल से एक महिला ने छलांग लगा दी पति का इलाज नहीं होने से थी परेशान। महिला नीचे एस्बेस्टर शिट में गिरी। इसके चलते उसकी जान बच गई। परंतु महिला को गंभीर चोटे आई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां महिला के पति भर्ती है। लेकिन उन्हें सही समय में अच्छा इलाज नहीं मिल रहा है। इससे परेशान महिला ने अस्पताल के छत से छलांग लगा दी।

मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र के ग्राम किरारी निवासी कृष्ण कुमार कश्यप पिछले कुछ दिन से बीमार है। उसकी पत्नी लता कश्यप व परिजनों ने उसे सिम्स में भर्ती कराया है। पिछले चार दिन से सिम्स के मेल मेडिकल वार्ड में उसका उपचार चल रहा है।बताया जा रहा है कि उसे हार्ट अटैक आया है। बुधवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके चलते उसकी पत्नी लता कश्यप परेशान थी।