फिल्म इंडस्ट्री में शादी को लेकर कुवारें स्टार्स के बारे में चर्चाएं होती है। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा कैसे बची रह सकती है। सोनाक्षी की शादी की खबरें सोशल मीडिया में छा जाने के बाद उन्होंने खुद आगे आकर अपनी निजी जिंदगी, लव लाइफ और शादी को लेकर बातें साझा की। इन बातों को सुनने के बाद आपको भी यकीन हो जाएगा कि आखिरकार सोनाक्षी को किस बात का डर सता रहा है।


सोनाक्षी की उम्र 34 साल की हो चुकी है। इस उम्र में आकर वो काफी मैच्योर हो चुकी हैं।सोनाक्षी से जब उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि हां वो सालों पहले एक सीरियस रिलेशनशिप में थी। लेकिन अब उन्हें कुंवारी रह जाने का डर सताने लगा है।
सोनाक्षी के मुताबिक उन्हें पहला प्यार अपने स्कूल के दिनों में हुआ। लेकिन जिस वक्त उनकी उम्र 20 साल के पास पहुंची तो उन्हें सही और गलत का अंदाजा होने लगा। इसलिए सोनाक्षी ने अपने स्कूल वाले रिश्तों को तोड़ लिया। इसके बाद सोनाक्षी को सीरियस रिलेशनशिप हुआ था। इस रिलेशन को 5 साल का लंबा वक्त दिया गया। इस लंबे वक्त में सोनाक्षी को लाइफ में काफी उतार चढ़ाव देखने पड़े।


सोनाक्षी ने अपने सीरियस रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा कि हर रिश्ते में कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। क्योंकि हर इंसान की पर्सनॉलिटी अलग अलग होती है। आपको ऐसे व्यक्ति की तलाश करनी होती है जो आपको सही मायनों में पूरी उम्र झेल सके। इस तरह सोनाक्षी ने कहा कि उन्होंने अपने बढ़ते उम्र के साथ कई सारी चीजें सीखी हैं। जब आप छोटे से बड़े होते जाते हैं तो चीजे अपने आप बदलने लगती है।
कुंवारी रह जाने का भी डर
सोनाक्षी ने कहा है कि उन्हें लगता है कि वे अगर शादी के लिए वो अपने माता-पिता को लड़का ढूंढने को कहेंगी तो वो कुंवारी ही रह जाएंगी। क्योंकि उन्हें यकीन है कि उनके पैरेंट्स उनके लिए कोई भी लड़का नहीं ढूंढ सकते हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.

