रायपुर/21 अक्टूबर 2021। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि धर्मांतरण के मामले में भाजपा के पास झूठ के अलावा कुछ भी नहीं है आज तक तथ्यात्मक सबूत नहीं दे पाए हैं। राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है राज्य में गैर संवैधानिक तरीके से डरा धमका कर दबा पूर्वक धर्मांतरण कराने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। धर्मांतरण के झूठ फरेब और मनगढ़ंत आरोप लगाने वाली भाजपा की धर्म से धर्म को लड़ा कर राजनीति करने की मंशा पूरी तरीके से फ्लाप हो चुकी है। पूर्व के रमन भाजपा शासनकाल में ही धर्मांतरण की अनेक घटनाएं हुई है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की जनता को बताएं कि आखिर धर्मांतरण के जो आरोप लगाए जा रहे हैं उसके खिलाफ उन्होंने कितने थानों में शिकायत दर्ज कराई है? रमन भाजपा शासनकाल में धर्मांतरण रोकने क्या उपाय किए गए थे? धर्मांतरण के शिकायत पर कितनी कार्यवाही की गई?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के अब तक के कार्यकाल के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दा विहीन हो चुकी है, मुद्दों के दिवालियापन के दौर से गुजर रही है, किसानों नौजवानों महिलाओं युवाओं का जन समर्थन खो चुकी है, भाजपा के पास ना तो अब नीति है ना तो नियत है और इस प्रकार से धर्मांतरण के झूठे और फरेब आरोप लगाकर वह सिर्फ राजनीति करना चाहती है? जिसको छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
