रायपुर। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत छत्तीसगढ़ जरूर आएं। वे निश्चित यहां आ सकते हैं। वे आएं और अपना काम करें। लेकिन यहां का माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करें।

पिछले दिनों में कई ऐसे काम किए गए हैं जिसकी वजह से प्रदेश का माहौल बिगड़ा है। जहां-जहां पर भी चुनाव नजदीक आते हैं भाजपा और संघ इस तरह की एक्टिविटी करते हैं।

बने रहना चाहिए सांप्रदायिक सौहार्द

मरकाम ने कहा कि संघ अपना काम करे, लेकिन इस बात का भी ख्याल रखें कि प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे। बता दें कि आरएसएस के सरसंचालक मोहन भागवत अगले महीने छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं।