भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे आज दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर 01.30 बजे एस.एन.जी स्कूल ऑडिटोरियम, सेक्टर-4, भिलाई पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल वहां एस.एन.जी. स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी / पत्रकारिता अलंकरण एवं सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर करीब 02.30 बजे भिलाई से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।