नई दिल्ली। PhonePe ऐसी पहली डिजिटल पेमेंट ऐप है, जिसने यूपीआई आधारित लेनदेन के लिए शुल्‍क वसूलना शुरू किया है। आपको बता दें की वहीं अन्‍य प्रतिस्‍पर्धी कंपनी यह सेवा मुफ्त में दे रही हैं।

बता दें कि इस डिजिटल पेमेंट एप ने अपने इस फैसले को स्मॉल-स्केल पर टेस्ट करना भी शुरू कर दिया है, जो भी यूजर इस एप से 50 और 100 रुपये के बीच का मोबाइल रिचार्ज करेगा, उसे एक रुपये की प्रोसेसिंग फी देनी होगी और 100 रुपये से ज्यादा वाले मोबाइल रिचार्ज पर दो रुपये प्रोसेसिंग फी ली जाएगी।
PhonePe ने यह भी कहा है कि जो यूजर्स एप के जरिए क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट करते हैं उन्हें भी एक प्रोसेसिंग फी देनी होगी जैसे बाकी पेमेंट एप्स करती हैं, इस एप के अलावा भी कई सारी बिलिंग वेबसाइट्स और पेमेंट प्लेटफॉर्म्स बिल पेमेंट को प्रोसेस करने के लिए एक फी चार्ज करते हैं जिन्हें कई जगहों पर कन्वीनिएन्स फी भी कहा जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने हाल ही में यूपीआई के मार्केट शेयर पर एक कैप लगा दी है जिसके बाद किसी भी एप का मार्केट शेयर 30% से ज्यादा नहीं होगा, बर्न्सटीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक को NPCI के इस फैसले का पालन करने के लिए अपने कस्टमर्स के इन्सेनिटिव्स में कटौती करनी होगी।