नई दिल्ली:– हर किसी को करोड़पति बनने कि चाह होती है यहां हर कोई करोड़पति बनने के सपनों को सजाता है. क्या यह वाकई इतना आसान है जितना कि यह बोलने में लग रहा? जवाब एक ही है. करोड़पति बनने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है. अगर कुछ इन्वेस्टमेंट सिस्टमेटिक किए जाए तो ये इतना मुश्किल भी नहीं है. आप सबका सबसे बड़ा सवाल ये है कि शुरुआत कैसे की जाए? वारेन बफेट ने सिर्फ 11 साल की उम्र में ही स्टॉक में इन्वेस्टमेंट करना शुरु कर दिया था और आज हम सब जानते हैं कि वे दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हर दिन सिर्फ 30 रुपए मतलब महीने में सिर्फ 900 रुपए जमा करके भी करोड़पति बना जा सकता है. आइये जानते हैं आखिर कैसे

20 की उम्र है तो रोज बचाएं 30 रुपए
अगर आपकी उम्र 20 साल है तो हर दिन 30 रुपए बचाकर साठ साल की उम्र में आप करोड़पित बन सकते हैं. हर दिन 30 रुपए जमा करने का अर्थ है- एक महीने में 900 रुपए. इन पैसों को हर महीने SIP में इन्वेस्ट करें. मतलब 40 साल तक हर महीने केवल 900 रुपए निवेश कर करोड़पति बना जा सकता है.

मान लीजिए मिस्टर एक्स की उम्र 20 साल है.
वह 30 रुपए हर दिन 40 साल तक बचाता है.
हर महीने 900 रुपए म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करता है.
म्यूचुअल फंड में उसे औसत 12.5 फीसदी की दर से रिटर्न.
40 साल बाद करोड़पति बन गए.
30 की उम्र है तो कितनी बचत?

20 की उम्र पार कर जाने का यह मतलब नहीं कि आप अभी इनवेस्ट नहीं कर सकते हैं. अगर आप 30 साल के हैं तो 1 करोड़ का टारगेट पूरा करने के लिए आपको 30 रुपए बजाए रोज 95 रुपए जमा करने होंगे.

35 साल का निवेश बनाएगा करोड़पति
अगर आपको 40 साल का समय बहुत ज्यादा लग रहा है तो इससे कम समय के लिए भी इन्वेस्टमेंट पॉसिबल है. ऐसे में 12 फीसदी तक औसत रिटर्न मिल सकता है. 35 साल के लिए अगर आप म्यूचुअल फंड में डिविडेंड रिइन्वेस्टमेंट प्लान में इन्वेस्ट करते हैं तो रिटर्न रेट आपको 15 फीसदी मिल जाएगा.

डिविडेंड रिइन्वेस्टमेंट प्लान
डिविडेंड रिइन्वेस्टमेंट प्लान में इन्वेस्ट करने पर जो भी डिविडेंड मतलब लाभांश आपको मिलता है, उसे दोबारा इन्वेस्ट कर सकते हैं. ऐसे में इन्वेस्ट की जाने वाली राशि में लगातार बढ़ोतरी होती है और रिटर्न में भी बढ़ोतरी होती है. हालांकि, 2 से 6 फीसदी तक डिविडेंड हर साल मिल सकता है. यह पूरी तरह म्यूचुअल फंड के टाइप और स्टॉक पर निर्भर करता है, जो म्यूचुअल फंड होल्ड करता है.