रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बनारस में फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन’ लॉन्च किया। पीएम मोदी ने अपने उद्बोधन के दौरान आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रायपुर एम्स का भी जिक्र किया। रायपुर एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर नितिन एम. नागरकर ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

प्रधानमंत्री ने कोविड महामारी के दौरान अहम योगदान के लिए भी रायपुर एम्स की सराहना की। साथ ही साथ बताया कि हर जिला अस्पताल को 90 से 100 करोड़ रुपये की सहायता मिलने के बाद जिला स्तर पर ही रोगियों का इलाज संभव होगा और इससे एम्स सहित बड़े अस्पतालों पर सामान्य रोगियों का दबाव कम हो सकेगा।

स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन

बता दें कि रायपुर के आयुर्वेद विभाग द्वारा 29 अक्टूबर को 1 महीने से 16 साल के बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।