रायपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के र्साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021’ का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सु अनुसुईया उइके 28 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे आयोजित ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। अगले दिन 29 अक्टूबर को शाम 8 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री एस.चरणजीत सिंह चन्नी मुख्य अतिथि होंगे। इस महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021’ का आयोजन 28 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक किया जा रहा है, 28 से 30 अक्टूबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न मती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर केन्द्रित प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी तथा 01 नवम्बर को राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है ।
पंजाब के मुख्यमंत्री होंगे दूसरे दिन के मुख्य अतिथि
अगले दिन 29 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री एस.चरणजीत सिंह चन्नी मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
राज्योत्सव के अंतिम दिन सीएम होंगे मुख्य अतिथि
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, आदिवासी विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री मती अनिला भेड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, विकास उपाध्याय, कुंवर सिंह निषाद, द्वारिकाधीश यादव, विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा शामिल होंगे। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के तीन दिनों तक आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में समस्त सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम, मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा नगर निगमों के महापौरों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
