रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को देखते हुए पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत पुलिस कार्यक्रम स्थल साइंस कॉलेज ग्राउंड के आसपास के क्षेत्रों में रात भर चेकिंग की है। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, चाकूबाजों और बदमाशों की नाकाबंदी कर सख्ती से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन को देखते हुए पुलिस आने वाले दिनों में भी लगातार चेकिंग अभियान चलाएगी।

इन इलाकों में रात भर रहा पुलिस का पहरा

थाना डीडी नगर – रोहिणी पुरम गोल चौक
थाना आमानाका – महोबा बाजार चौक
थाना आजाद चौक – राजकुमार कॉलेज के सामने।