बिलासपुर। बीते दिन प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बिलासपुर प्रवास के दौरान पत्रकारो की मौजूदगी में योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह के खास समर्थक अजय पंथ उर्फ मल्लू ने महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजरुदीन के सामने पार्षद, एमआईसी सदस्य और जल संसाधन विभाग के अध्यक्ष भरत कश्यप की शिकायत कर दी।

मल्लू ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा पिछले दो महीने से उसका वेतन नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद मल्लू को नगर निगम में नौकरी तो मिली, लेकिन वेतन नहीं मिल रहा है। जिस पर उसने प्रभारी मंत्री से शिकायत कर दी। मल्लू ने नगर निगम कमिश्नर से बुलवाकर अपना दो महीने का वेतन दिलाने की मांग की।

मंत्री ने दिए निराकरण के निर्देश

प्रभारी मंत्री ने भी मामले को गंभीरता से सुना और मल्लू से कहा वो महापौर से क्यों नहीं मिले। उनकी समस्या का समाधान हो जाता। मंत्री ने महापौर रामशरण यादव को भी मल्लू के मामले का निराकरण करने के लिए कहा।