छत्तीसगढ़ सरकार अपने फैसलों से भले ही जनता का मन जीत रही हो । लेकिन सरकार में काम करने वाले अधिकारी सरकार की फजीहत कराने में तुले हैं। ना तो उन्हें छत्तीसगढ़ की जानकारी हैं और ना ही यहां की संस्कृति और व्यवहार से कुछ लेना देना है। सिर्फ इसी कोशिश में लगे रहते हैं कि कैसे काम को टाला जाए। सरकार ने अफसरों को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।


जिम्मेदारी है प्रदेश के नाम को चमकाने की । लेकिन ये सभी चमकाने के बजाए प्रदेश का नाम डुबा रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है। इन अफसरों को इतना भी ज्ञान नहीं है कि छत्तीसगढ़ में कौन सी चीजें फेमस हैं और कौन सी नहीं । बस कॉपी पेस्ट करके ये सभी अपने अधीनस्थों से काम करवा रहे हैं। तभी तो इन्होंने एक ऐसे व्यंजन को प्रदेश के नाम से जोड़ा जिसका कोई लेना देना नहीं है।
क्या है पूरा मामला ?
पर्यटन विभाग की अधिकारीक इंस्टाग्राम पेज में @gochhattisgarh में एक गुजराती व्यंजन को पारंपरिक छत्तीसगढ़िया व्यंजन ‘मुठिया’ बताकर पोस्ट किया गया है। जिस फ़ूड ब्लॉगर (राजश्री फूड) के पेज से ये तस्वीर ले गई है उसमे उसने स्पष्ट लिखा है कि यह गुजराती व्यंजन है जो लौकी से बना है। @gochhattisgarh ने फूड ब्लॉगर को इस पिक्चर के लिए क्रेडिट भी नही दिया है ।
राजश्री ने व्यंजन को लौकी से बना हुआ बताया साथ ही स्पष्ट तौर पर ये कहा कि इसे गुजराती मुठिया कहते हैं। मुठिया यानी की मुट्ठी से बनाया जाने वाला व्यंजन ।








नकल तो किया लेकिन नहीं लगाया अक्ल
लेकिन छत्तीसगढ़ के पर्यटन विभाग के पेज ने इस व्यंजन को सेलेक्ट करने के बाद ना सिर्फ इसे खुद का बताया बल्कि ये भी कहा कि इसे तैयार कैसे किया जाता है। कुछ दिन पहले ये पोस्ट वायरल हुआ। लोगों ने पूछा कि क्या ये छ्त्तीसगढ़ का व्यंजन है। जिसके बाद इंस्टाग्राम के छत्तीसगढ़ी यूजर्स ने पेज में कमेंट्स की झड़ी लगा दी। सबने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसा मुठिया नहीं बनाया जाता। इसके बाद भी पेज ने कोई रिस्पांस नही दिया।


युवा हो गए आक्रोशित
जब बार-बार बोलने के बाद भी छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग ने इस पोस्ट को नहीं हटाया। तो यूजर्स नाराज होने लगे। क्योंकि इससे छत्तीसगढ़ का अपमान हो रहा था।अलग-अलग पेज और मीमर्स ने ‘गो-छत्तीसगढ़’ को ट्रोल किया । सभी ने संस्कृति विभाग को आईना दिखाते हुए कहा कि हमारी संस्कृति के बारे में ऐसी जानकारी न दें। पोस्ट के डिस्क्रिप्सन में लिखा कि छत्तीसगढ़ी व्यंजन मुठिया बनाने में और कितने व्यंजन प्रयुक्त होता है। जबकि मुठिया खुद ही व्यंजन है।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
