रायपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 का जोरदार आगाज हो गया। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने किया ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने आयोजन को लेकर मंच से छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की। तीन दिनों तक चलने वाले इस नृत्य महोत्सव में हर दिन अलग-अलग प्रांतों के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इसी कड़ी में आज पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी मुख्य अतिथि होंगे।
दूसरे दिन की कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे समेत अन्य मंत्री कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। आज पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी की उपस्थिति में नाइजीरिया, फिलिस्तीन और श्रीलंका सहित विभिन्न राज्यों के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
कलाकारों को कुल 20 लाख का इनाम
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में प्रत्येक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश के नर्तक दल दो विधाओं विवाह संस्कार और अपने राज्य की अन्य पारंपरिक विधाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे। दोनों विधाओं में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले नर्तक दलों को कुल 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी दी जाएगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
