रायपुर। छत्तीसगढ़ अपने साथ दूसरे राज्यों में भी पावर सप्लाई कर रहा है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पीजीसीआईएल) ने रायगढ़-पुगलुर-त्रिशूर से 6,000 मेगावाट एचवीडीसी बाइपोल लिंक का 25 अक्टूबर से सप्लाई शुरू कर दिया है। यह पूरी लाइन वोल्टेज स्रोत कनवर्टर (वीएससी) तकनीक से खींचीं गई है। जिससे अब केरल भी जगमगाएगा।

छत्तीसगढ़ से केरल तक में रास्ते की गंभीर बाधाओं के कारण, पीजीसीआईएल ने वीएससी तकनीक का विकल्प चुना है। जिससे अंततः केरल को बिजली उपलब्ध कराई जा सके। केरल क्षेत्र तक ओवरहेड लाइनें हैं और पीजीसीआईएल ने केरल के भीतर भूमिगत ईएचवी केबल बिछाई है।

दुनिया की सबसे बड़ी मल्टी-टर्मिनल

रायगढ़-पुगलुर-त्रिचूर हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट भारत के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों के बीच 6 गीगी वोल्ट तक बिजली के वितरण की सुविधा प्रदान करेगा। यह ऑनलाइन आने वाली दुनिया की सबसे बड़ी मल्टी-टर्मिनल एचवीडीसी प्रणालियों में से एक होने की उम्मीद है।