रायपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह गुरूवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की ओर से सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र को लेकर पलटवार किया।
दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। इस पर दिग्गी राजा ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा अपना खुद का ख्याल करे, बाकी सब छोड़ दे। छत्तीसगढ़ सरकार बेहतर काम कर रही है।
पारिवारिक काम से छत्तीसगढ़ आए थे दिग्गी
दिग्विजय सिंह यहां प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के पिताजी के निधन पर शोकाकुल परिवार से मुलाकात करने आए थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा था।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
