बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित एक हजार करोड़ से ज्यादा के एनजीओ घोटाले के मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट न्यायाधीश पी.सैम कोशी और न्यायाधीश रजनी दुबे की युगलपीठ में सुनवाई हुई. कोर्ट की युगल पीठ ने केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, आईएएस अधिकारी आलोक शुक्ला, विवेक ढांढ, सुनील कुजूर, एमके राऊत और बाबूलाल अग्रवाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. बता दें कि एक हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले के इस मामले में राज्य नि:शक्तजन श्रोत संस्थान कुंदन सिंह ठाकुर ने लगभग तीन साल पहले याचिका दायर की थी, कोर्ट ने इसे जनहित याचिका में बदलकर मामले की सुनवाई शुरू की थी. दिव्यांग के लिए बनाए गए राज्य नि:शक्तजन श्रोत संस्थान में याचिकाकर्ता कुंदन सिंह काम करता था. इस मामले की अगली सुनवाई जनवरी में होगी .