गरियाबंद दौरे पर पहुँचे गौसेवा आयोग अध्यक्ष राम सुंदर दास ने दिया बड़ा बयान कहा कुछ लोग गौमाता के नारे लगाकर केवल राजनैतिक फायदा लेते रहे प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल सच्चे अर्थों में गौ माता की सेवा करने का काम कर रहे

गरियाबंद दौरे पर पहुंचे गौसेवा आयोग के अध्यक्ष ने एक बड़ा ब्यान जारी किया है, उन्होंने पशुधन को किसानों के लिए बोझ नही बल्कि कमाई का जरिया बताया है अध्यक्ष महंत रामसुन्दर दास ने कहा है, कि किसान गाय, भैंस, बकरी, कुक्कड़ इत्यादि का पालन कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते है।

सरकार भी इस कार्य मे किसानों की मदद करने को तैयार है, सरकार पशुधन और कुक्कड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सब्सिडी के साथ ऋण उपलब्ध करवा रही है, इसके अलावा सरकार किसानों को संगोष्ठी एवं ट्रेनिंग के माध्यम से बेहतर पशुपालन की जानकारी भी दे रही है।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के किसानों को बड़े पैमाने पर गौपालन करने और अधिक से अधिक गौशाला खोलने की सलाह दी है, उन्होंने किसानों को इसमे भागीदारी बढ़ाने पर आर्थिक रूप से मजबूत होने का भरोसा दिलाया है।

महंत राम सुन्दर दास इस दौरान सरकार विरोधियों पर हमला बोलने से भी नही चुके उन्होंने कहा कि कुछ लोग गौमाता के नारे लगाकर केवल राजनीतिक फायदा लेते रहे और भूपेश बघेल सच्चे अर्थों में गौमाता की सेवा करने का काम कर रहे है।

इस दौरान गौशाला का संचालन करने वाले बाबा उदयनाथ और क्षेत्र के किसान गौ पालक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।