

धमतरी। सिहावा में एक बार फिर एक तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ। श्रृंगी ऋषि पहाड़ के समीप गणेश घाट की पहाड़ी के समीप यह तेंदुआ पकड़ाया है।
बिड़गुड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक गावड़े ने बताया कि सिहावा गणेश घाट पर पहाड़ी के नीचे पिंजरा लगाया था जिसमें फिर एक तेंदुआ फंसा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम वहां पहुँची। पकड़े गए तेंदुए को उदंती अभ्यारण्य के टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि रिहायशी इलाके में आने वाला अब तक यह दूसरा तेंदुआ है जो विभाग की पकड़ में आया। इससे पहले 22 अक्टूबर भी एक तेंदुआ पकड़ाया था। उसे भी टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया था। बता दें कि गत 12 अक्टूबर को श्रृंगी ऋषि दर्शन के लिए ओड़िसा के नवरंगपुर ,कुंदई से एक परिवार आया था। उनके बच्चे को तेंदुआ ने अपना शिकार बना लिया था। घटना के बाद से वन विभाग ने 4 जगहों पर अलग-अलग पिंजरा लगाया था।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.