रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में अब हर दिन ‘रघुपति राघव’ और ‘वैष्णव जन’ का गायन होगा। सीएम भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा की है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम भूपेश बघेल ने इसका ऐलान किया है। इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए CM ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया है कि-

सीएम का ट्वीट

महात्मा गांधी जी, इंदिरा गांधी जी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को श्रद्धांजलि स्वरूप छत्तीसगढ़ की शालाओं में बापू के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन’ तथा ‘रघुपति राघव’ के नियमित गान का निर्णय लिया गया है।

इससे राष्ट्रीय एकता व समरसता की भावना भी मजबूत होगी।

आइए हम इन्हें जन जन तक पहुंचाएं।

सीएम ने किया नमन

मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन किया। सीएम ने दोनों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।