रायपुर। राज्य गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य आज पूरी तरह से व्यस्कता की श्रेणी में आ गया है। आज प्रदेशवासियों के पास गर्व करने के दो विषय हैं, एक तो ये कि छत्तीसगढ़ युवा राज्य की श्रेणी में आ गया है, तो दूसरा ये कि आज ही ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ हैशटेग पूरे देश में पहले नंबर पर ट्रैंड कर रहा है।

राज्य गठन के अवसर पर प्रदेश के लोग एक-दूसरे को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं। खास बात ये रही कि इन दिनों व्हाट्सएप और फेसबुक के साथ ट्विटर लोगों की पहली पसंद बन गया है। इस मौके पर ज्यादातर लोग हैशटेग में ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ का उपयोग कर रहे हैं, जिसकी वजह से यह स्लोगन आज देशभर में टॉप पर बना हुआ है।